March 18, 2026
9c7310db-1d9e-442b-a8f8-9751917c1319.jpg

नगर पालिका परिषद के तत्वावधान एवं मंदिर सेवा ट्रस्ट (रजि.) के सौजन्य से प्राचीन सिद्धपीठ श्री त्रिपुर माँ बाला सुन्दरी देवी मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर आयोजित भव्य ‘शतचण्डी महायज्ञ’ का शुभारंभ आज, 19 मार्च से होने जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत आज प्रातः 8:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह सम्मिलित होंगे।

मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. विनय शर्मा और मुख्य पुजारी पं. शिवम् शर्मा ने बताया कि यज्ञ की पूर्ण आहुति और विशाल महाआरती 23 मार्च को प्रातः 11:30 बजे संपन्न होगी, जिसके लिए मंदिर परिसर और भंडारा भवन में सुरक्षा व व्यवस्था के सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। चेयरमैन विपिन गर्ग, मेला चेयरमैन विपिन त्यागी और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस अनुष्ठान में प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से पूजन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी; आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आज से प्रारंभ हो रहे इस दिव्य आयोजन में पधारकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *