April 6, 2026
WhatsApp-Image-2026-04-06-at-4.08.04-PM.jpeg

आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री माननीय मदन कौशिक ने हरिद्वार के पूर्व पालिका अध्यक्ष रहे राजकुमार अरोड़ा को उनके आवास पर जाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए भाजपा निरंतर गतिशील रहकर अंत्योदय से सर्वोदय तक का सफर तय कर रही है। अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। इस पूरी यात्रा में श्रद्धेय राजकुमार अरोड़ा जी जैसे लोगों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता अतः आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अद्वितीय राष्ट्रभक्ति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित भाजपा की स्थापना भारतीय राजनीति में एक युगांतकारी परिवर्तन का प्रारंभ थी। यह केवल एक दल का उदय नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के प्रति समर्पित विचारधारा का सशक्त प्रवाह है।

1775472061 900 भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाया है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनकर उभरी है, जो अपने विशाल कार्यकर्ता आधार, सशक्त संगठन और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के कारण निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रही है।

भाजपा आज देश के कोने-कोने में जनआस्था का प्रतीक बनकर लोकतंत्र को सुदृढ़ कर रही है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
अतः हम सभी इस स्थापना दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेते है
उनसे मिलने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुशांक भट्ट प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी मंडल महामंत्री गौरव वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *