April 12, 2026
df56ff21-b01f-4000-904e-623697be1d26.jpg

तंबाकू उत्पादों की बढ़ी कीमतों के बीच थोक व्यापारियों द्वारा मनमाने दाम वसूले जाने के विरोध में भाजपा नेता राजीव गुरुरानी के नेतृत्व में चौघानपाटा में पुतला दहन किया गया वक्ताओं ने कहा कि बजट से पहले कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के चलते जनवरी माह से ही थोक व्यापारियों द्वारा सिगरेट और पान मसाला उत्पादों को निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था, जिससे छोटे दुकानदारों को न्यूनतम लाभ पर कारोबार करना पड़ा। आरोप लगाया गया कि कार्रवाई केवल छोटे दुकानदारों पर की गई, जबकि थोक व्यापारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नए प्रिंट रेट लागू होने के बाद भी थोक स्तर पर अधिक कीमत वसूली जारी है, जिससे दुकानदारों को ग्राहकों के सामने असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की गई है कि इस अनियमितता पर रोक लगाई जाए और छोटे व्यापारियों को राहत दी जाए। साथ ही थोक व्यापारियों की जनवरी माह से अब तक की वास्तविक और बिना जीएसटी की गई बिलिंग की जांच कराने की मांग भी उठाई गई है। पुतला दहन में अरुण त्रिपाठी,राकेश जोशी, आनंद कंनवाल ,दिनेश जोशी गिरीश गोस्वामी ,मामू वर्मा ,दर्शन बिष्ट ,हरीश मंनराल आदि लोग शामिल थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *