April 8, 2026
IMG-20260408-WA0066.jpg

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित तथा नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा आज विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सुबह की पाली में सिंह द्वार से शंकर आश्रम तक व्यापक कार्रवाई की गई।

1775672305 556 हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान कई अवैध 1775672305 32 हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान कई अवैध

इस दौरान 5 अवैध ठेलियों को नष्ट किया गया तथा 6 ठेलियों को जब्त किया गया। साथ ही शंकर आश्रम रोड पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी की गई कि भविष्य में अतिक्रमण न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दोपहर की पाली में नगर निगम द्वारा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जहां 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।

1775672305 993 हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान कई अवैध

ये अतिक्रमण नालियों के ऊपर एवं सार्वजनिक सड़क पर किए गए थे। इसके अतिरिक्त 4 खोखे और 10 ठेलियों को भी नष्ट किया गया, जो सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए थे। इसके अलावा सरकारी महिला अस्पताल के आसपास का अतिक्रमण भी खाली करवाया गया।

अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल, अतिक्रमण सहायक श्री आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

1775672305 828 हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान कई अवैध 1775672305 561 हरिद्वार में नगर निगम का विशेष अतिक्रमण अभियान कई अवैध

नगर निगम द्वारा बताया गया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *