August 31, 2026
भाव-चैहरे-पर-खुशी-की-रौनक-भी-और-आंखों.jpeg

मिश्रित भाव, चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों में नमी भी

हरिद्वार पुलिस से विदा हुए 04 साथी, शानदार विदाई समारोह किया गया आयोजित

परिजनों की मौजूदगी में यादगार पल किए गए साझा, निरोगी जीवन की दी शुभकामनाएं

पूष्प माला पहनाकर विदा हो रहे साथियों को मोमेंटों व प्रशस्ति पत्र किये गए भेंटभाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 453 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों

हरिद्वार पुलिस से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 04 सदस्यों की विदाई के लिए आज दिनांक 31.08.2026 को एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मी तथा उनके परिजनों सहित पुलिस लाइन व कार्यलय में नियुक्त स्टॉफ के सदस्य सम्मिलित हुए।1788192553 164 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 844 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 366 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 702 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों

सुक्ष्म जलपान उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों तथा उनके परिजनों के अनुभव जानने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लंबे सेवाकाल के दौरान घटे यादगार पलों को याद करते हुए विदा हो रहे साथियों द्वारा पुलिस विभाग कई एक ईकाई के रुप में दी गई सेवाओं की सराहना की तथा भावुक पलों के बीच निरोगी एवं सुखदः भविष्य को लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अंत में विदा हो रहे साथियों को फूल माला पहनाकर एवं मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंटकर ग्रुप फोटोग्राफ ली गई तथा ससम्मान सभी को विदा किया गया। इस दौरान सभी के चैहरों पर मिश्रित भाव दिखे जिसमें विभाग से दूर जाने का दुख भी था और सकुशल सेवानिवृत्त होने की खुशी भी।

आज ही रिटायर हुए आरक्षी अरविन्द कुमार बिमारी और इलाज के चलते इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये। पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार से व्यक्तिगत तौर पर उनसे भेंट करने पहुंचे सुबेदार भरत सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने निज आवास पर उनसे भेंट कर उन्हे मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए तथा ये आश्वासन दिया गया कि किसी भी मुश्किल परिस्थिति में पुलिस विभाग सदैव सहयोगी के तौर पर उनके साथ खड़ा रहेगा।1788192553 88 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 75 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 124 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 509 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों

सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण-

1- अपर उ०नि० सत्यप्रकाश-

जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी श्री सत्यप्रकाश वर्ष 1986 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग का हिस्सा बने व वरिष्ठता के क्रम में वर्ष 2011 में मुख्य आरक्षी व वर्ष 2022 में अपर उ०नि० के पद पर पदोन्नत हुए। पुलिस विभाग करीब 40 वर्ष की लंबी सेवावधि के दौरान श्री सत्यप्रकाश को अच्छे कार्यों के लिये समय समय पर पुरस्कृत किया गया। सेवाकाल के दौरान उनकी तैनाती जनपद हरिद्वार सहित 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 46वीं वाहिनी रूद्रपुर, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में नियुक्त रहे हैं।

2- हे०कानि० किशोर कुमार-

भूतपूर्व सैनिक के तौर पर वर्ष 2008 को बतौर आरक्षी पुलिस विभाग का अंग बने श्री किशोर कुमार मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। इसी वर्ष हे0कानि० के पद पर पदोन्नत हुए श्री किशोर कुमार द्वारा भारतीय सेना में नियुक्ति के दौरान भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों सहित श्रीलंका के जाफना में भी अपनी सेवाएं दी गई तथा लिट्टे समर्थित आतंकी गुटों के खिलाफ चलाए गए अभियानों का हिस्सा रहे। श्री किशोर कुमार अपने अच्छे व्यवहार के कारण अन्य कर्मियों के बीच प्रशंसा के पात्र रहे हैं जिन्हे सहयोगी प्यार से किशोर काका कहकर बुलाते हैं। पुलिस विभाग में करीब 18 वर्ष की सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये विभिन्न अवसरों पर पुरस्कृत किया गया है।1788192553 512 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 344 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों

3- हे०कानि0 संगीता-

वर्ष 1997 में पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुई श्रीमती संगीता मूल रूप से जनपद मेरठ की मूल निवासी हैं जिन्हे वर्ष 2022 को हे०कानि० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। श्रीमती संगीता श्रीमती संगीता द्वारा पुलिस विभाग में 29 वर्ष की सेवा की गयी है तथा हरिद्वार के साथ ही बरेली, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर में नियुक्त के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।1788192553 674 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 229 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 134 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों 1788192553 203 मिश्रित भाव चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों

4- कानि० अरविन्द कुमार-

श्री अरविन्द कुमार वर्ष 2012 को पुलिस विभाग में एक्स आर्मी कोटे से कानि० के पद पर भर्ती हुये। श्री अरविन्द कुमार मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी है। पुलिस विभाग में 14 वर्ष 06 माह 07 दिवस की सेवा की गयी है। कुछ वर्ष पूर्व उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था जिस कारण उनका वर्तमान में इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *