September 2, 2026
सुरक्षा-विभाग-की-टीमों-ने-जनपद-हरिद्वार-में-विभिन्न.jpg

*खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जनपद हरिद्वार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुग्ध वाहनों का किया निरीक्षण*

*कनखल में बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के दुग्ध वाहन पकड़ा गया, रुड़की में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी*

*हरिद्वार।खाद्य सुरक्षा आयुक्त देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों का क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम द्वारा आज जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुग्ध वाहनों का निरीक्षण किया गया।सुरक्षा विभाग की टीमों ने जनपद हरिद्वार में विभिन्न

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 01.09.2026 को दूरभाष पर प्राप्त शिकायत के क्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कैलाश टम्टा द्वारा अमरोहा, उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में वितरण हेतु लाये जा रहे एक दुग्ध वाहन को कनखल में जांच हेतु रोका गया। वाहन में गाय एवं भैंस का मिश्रित दूध लाया जा रहा था। मौके पर वाहन का दुग्ध वितरण/सप्लाई करने सम्बन्धी खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर आवश्यक दस्तावेजों को प्रदर्शित नहीं करने पर उक्त वाहन/डेयरी के स्वामी एम०एस० डेयरी को नोटिस जारी किया गया है। मौके पर उक्त वाहन से संदेह के आधार पर गाय एवं भैंस के मिश्रित दूध का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन एवं योगेन्द्र पाण्डेय की संयुक्त टीम के द्वारा रुड़की शहर में स्थित रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर कुल 05 खाद्य पदार्थों एडिवल ऑयल-02, चावल-01, हींग-01 तथा सरसों का तेल-01 के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। दो निर्माता कम्पनियों को लेबल प्राविधानों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है।1788275503 120 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जनपद हरिद्वार में विभिन्न

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत उठाये गये कदमों के क्रम में विशाल मेगा मार्ट से एवरेस्ट हींग का 01 नमूना लिया गया तथा शेष बचे 09 हींग डिब्बियों को मौके से हटवाया गया। एक अन्य रिटेल स्टोर संचालक को वर्करों के मेडिकल तथा पेस्ट कंट्रोल दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया है।1788275503 12 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जनपद हरिद्वार में विभिन्न


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *