September 7, 2026
की-समस्याओं-को-त्वरित-निस्तारण-के-उदेश्य-से-अपर.jpeg

जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया जन सुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 51 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई,जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों को शीघ्र निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

हरिद्वार   जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 51 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 26 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से अपर
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता लाहौर सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने चक की पैमाईश व चकमार्ग की पैमाईश के संबंध में प्रार्थना पत्र दियां।समस्त ग्रामवासी ग्राम औरंगाबाद द्वारा अत्यधिक वर्षा के कारण ग्राम औरंगाबाद में किसानों की भूमि, ग्राम समाज की भूमि तथा पक्के श्मशान घाट पर कटाव हो गया है,इन क्षेत्रों में पिचिंग करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार ने शहीद स्मारक स्थापित करने एवं मिलन केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी अरविंद कुमार पुत्र हरिचंद ग्राम लाल वाला खालसा ने विद्युत विभाग द्वारा बिजली का बिल मीटर रीडिंग के अनुसार न दिए जाने संबध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी ज्ञानवती पत्नी लटूर सिंह ग्राम टिकोला बाणगंगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में नाम दर्ज कर आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी नज़बन ने विरासत दर्ज करने के पिछले 7 महीनों से चक्कर काट रही हु, जल्द से जल्द विरासत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी रमेश चंद्र चौहान ने ग्राम आन्नेकी हेतमपुर परगना रुड़की में सेक्टर रोड खसरा नं1834,1839,1855 जो बड़े काश्तकार है,उन्होंने सेक्टर रोड एवं चकरोड को बंद कर अपने खेत में मिला लिया है,इनको अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी भुवन जोशी ने कांगड़ी में अत्यधिक वर्षा होने के कारण टीवीसी वाली गली ज्यादा वर्षा का पानी आने से क्षतिग्रस्त हो गई है।मार्ग के दोनों ओर नाली न होने से सर पानी मार्ग ने भर गया है। प्रार्थी ने क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। रसूलपुर – मीठीबेरी, लालढांग के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया गया,जिसमें क्षेत्र में झूला पुल की मांग,स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने एवं पेयजल आदि समस्याओं के निराकरण के लिए मांग पत्र दिया गया।1788779253 11 जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से अपर
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।1788779253 58 जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से अपर

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 436 शिकायतें तथा एल 2 पर 112 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,डीपीआरओ मुस्तफा खां,लोनिवि अधिशासी अभियंता हरिद्वार योगेश कुमार,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी  नेहा झा,एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *