September 11, 2026
जिलाधिकारी-की-अध्यक्षता-में-राजनीतिक-दलों-के-प्रतिनिधियों-के.jpg

**जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई**

**उत्तराखण्ड में 15 सितंबर की जगह 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन**

*हरिद्वार।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में मतदाता सूची का जो अंतिम प्रकाशन पूर्व में 15 सितंबर को होना था, उसकी तिथि बढ़ाकर अब 3 अक्टूबर कर दी गई है। बैठक के दौरान उन्होंने फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) के संबंध में विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की।

अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष कार्य को भी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जायेगा।1789134699 720 अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के 1789134699 487 अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जा रहा है।

बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद (कांग्रेस), बालेश्वर सिंह (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार), सुरेश कुमार (जिलाध्यक्ष बसपा, विधानसभा B.H.E.L. रानीपुर, हरिद्वार), नकली सिंह सैनी (जिला कार्यालय प्रभारी, भाजपा हरिद्वार) तथा साहिल राणा (जिला महामंत्री संगठन, भाजपा जिला रुड़की ग्रामीण) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *