कोतवाली ज्वालापुर
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, चंद घंटों में तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल किया बरामद
बाद आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को किया गया सकुशल सुपुर्द
परिजन/आम जन द्वारा ज्वालापुर पुलिस का धन्यवाद कर प्रशंसा की
दिनांक 11.09.2026 को चौकी रेल, कोतवाली ज्वालापुर पर अम्बेडकर नगर निवासी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी बहन उम्र 17 वर्ष व उसकी 02 और दोस्त उम्र 16-16 वर्ष जो दिनांक 11.09.2026 की रात्रि करीब 20:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं तथा वापस नहीं लौटी हैं।
प्राप्त सूचना पर तत्काल ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 643/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तीन नाबालिक बालिकाओं के गुम होने पर व मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
टीमें गठित कर मुखवीर को क्षेत्र में सक्रिय करते हुए तीनों बालिकाओं की तलाश हेतु डीसीआरबी/अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई। मैनुअल पुलिसिंग एवं सर्विलांस की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 12.09.2026 को तीनों नाबालिग बालिकाओं को प्रेम नगर आश्रम घाट के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत तीनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से तीनों नाबालिग बालिकाओं को चंद घंटों में सकुशल बरामदगी पर परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक विपिन कुमार
2-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार
3-कांस्टेबल नवीन छेत्री
4-कांस्टेबल राजेश बिष्ट
5-कांस्टेबल शीशपाल राणा
6-महिला कांस्टेबल प्रियंका तोमर
