October 3, 2026
WhatsApp-Image-2026-10-03-at-11.27.45-PM-4.jpeg

-विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

-आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री

टनकपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ नई ऊंचाई दी जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के संकल्प के तहत जनपद की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़कर एक प्रभावी विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत1791051976 384 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत 1791051976 902 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत 1791051976 935 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे थे।1791051976 101 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपने आप में अत्यंत दिव्य अवसर है। जहां श्रद्धा और आस्था के साथ भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां भगवान की कृपा बनी रहती है।1791051976 174 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत मां पूर्णागिरि एवं मां शारदा की पावन धरती पर ऐसे धार्मिक आयोजनों का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और परंपराओं से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।1791051976 560 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड भी विकसित भारत के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों, मंदिरों, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।1791051976 724 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चम्पावत का संकल्प केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चम्पावत की पहचान और संभावनाओं को नई ऊंचाई देने का संकल्प है।1791051976 49 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत टनकपुर में लगभग 237.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आईएसबीटी, शारदा घाट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण, गोल्ज्यू कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार तथा विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य जनपद के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।1791051976 28 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ककराली गेट से धाम की ओर लगभग 8.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि मां पूर्णागिरि धाम सहित जनपद के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।1791051976 173 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत 1791051976 433 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत 1791051976 795 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही चम्पावत में सड़क, परिवहन, पर्यटन, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इन प्रयासों से जहां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।1791051976 785 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन से सीधा संवाद किया।1791051976 821 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत1791051976 904 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत1791051976 982 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पर्यटन क्षमता को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए ऐसा विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसमें विकास की गति के साथ विरासत की गरिमा भी बनी रहे।1791051976 193 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत1791051976 362 टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग श्रीमद्भागवत

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द सामन्त, दायित्वधारी श्री मनोज कालाकोटी, दायित्वधारी श्रीमती हेमा जोशी, दायित्वधारी श्रीमती किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत श्री प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष महिला युवा मोर्चा श्रीमती दीपा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री निर्मल माहरा, अध्यक्ष नगर मंडल चम्पावत श्री सुनील पुनेठा, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *