October 5, 2026
आश्रम-की-प्रबंधक-ने-लगायी-भूमि-पर-किए-गए.jpeg

आश्रम की प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए

अमेरिकन आश्रम की प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार
हरिद्वार, 4 अक्टूबर। भूपतवाला स्थित चर्चित स्वामी देवानंद भारत भक्ति आश्रम (अमेरिकन आश्रम) की प्रबंधक परमजीत कौर ने भूमाफिया द्वारा आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुंहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए परमजीत कौर ने कुछ संतों पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा आश्रम की भूमि कब्जाने के उद्देश्य से षड़यंत्र कर दीवार का निर्माण कर लिया गया था। पुलिस प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अब तक भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि आश्रम की भूमि बचाने का प्रयास करने पर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान मौजूद रहे कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने आश्रम की मालिक कनाडा निवासी ईस्टर फ्रीड से व्हाट्सएप कॉल पर वार्ता कर आश्रम से जुड़ी जानकारियां पत्रकारों के समक्ष रखी। मनोज सैनी ने कहा कि धार्मिक संपत्ति को कब्जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वामी देवानंद भारत भक्ति आश्रम (अमेरिकन आश्रम) की स्वामी कनाडा में निवास करती हैं। उनके द्वारा भी प्रशासन से आश्रम की सुरक्षा एवं बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप पर रोक की मांग की है। लेकिन कुछ भगवा वेशधारी भूमाफिया के साथ मिलकर आश्रम को कब्जाना चाहते हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से आश्रम को कब्जाने के प्रयास में लगे असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि आश्रम को बचाने के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *