IMG-20261006-WA0017

प्रवेश राय

हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सीट पर तथाकथित विकास के दावों की जमीनी हकीकत अब खुलकर सामने आ गई है, जहां स्थानीय भाजपा विधायक और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ किसी विरोधी दल ने नहीं, बल्कि भाजपा की ही महिला नेता एवं समाजसेवी किरण सिंह ने खुला मोर्चा खोल दिया है। रानीपुर के न्यू सुभाषनगर में बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव को लेकर किरण सिंह अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।

Screenshot 20261006 093826

करीब 25 हजार की भारी आबादी वाली इस कालोनी में वर्षों से सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है, जबकि 25 साल पुरानी जर्जर पेयजल लाइनों के चलते क्षेत्रवासी गंदा और दूषित पानी पीने को विवश हैं। इतना ही नहीं, बस्तियों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइनें लगातार यमदूत बनकर मंडरा रही हैं, जिनकी चपेट में आकर कई निर्दोष लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई गंभीर रूप से झुलस चुके हैं।

Screenshot 20261006 093849

धरने पर बैठीं किरण सिंह ने सीधे तौर पर क्षेत्र के भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए पूछा है कि जब इलाके में विधायक भाजपा का है और नगर पालिका की कमान भी भाजपा के पास है, तो फिर पिछले 15 सालों में जनता को केवल वादे और अनदेखी ही क्यों मिली? उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि समस्याओं के स्थायी समाधान तक यह भूख हड़ताल खत्म नहीं होगी और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *