IMG-20261011-WA0030

हरिद्वार के शिवालिक नगर में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री किरण सिंह का आमरण अनशन नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। मौके पर पहुंचे दोनों नेताओं ने किरण सिंह से वार्ता की और उनकी मांगों को लेकर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। राजीव शर्मा और आशुतोष शर्मा ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की तीनों प्रमुख समस्याओं को उनके संज्ञान में लाया जाएगा। साथ ही उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान हो सकेगा। वहीं, अनशन समाप्त कराने के दौरान भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, सभासद और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अब देखना होगा कि क्षेत्र की इन लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *