हरिद्वार के भेल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत चित्रकला, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिरकत की और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।
राजीव शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें समाजसेवा व देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में स्वामी शरद पुरी महाराज, स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
