IMG-20261012-WA0018

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के गाय के घी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद पतंजलि गाय के घी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस घी को लोग शुद्धता और भरोसे के नाम पर खरीदते हैं, उसी के एक बैच के नमूने में तय सीमा से पांच गुना ज्यादा सीसा मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक, 200 एमएल पैक वाले बैच नंबर FAWB-260017 के नमूने में प्रति किलोग्राम 0.10 मिलीग्राम सीसा मिला, जबकि निर्धारित सीमा 0.02 मिलीग्राम है। यानी सीसे की मात्रा तय सीमा से पांच गुना ज्यादा पाई गई।

IMG 20261012 WA0019

यह नमूना 10 अगस्त को छिंदवाड़ा के तामिया क्षेत्र की एक किराना दुकान से लिया गया था। 9 अक्टूबर को आई प्रयोगशाला रिपोर्ट में इसे स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित बताया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश में इस बैच की बिक्री पर रोक लगा दी गई और पतंजलि फूड लिमिटेड को देशभर के बाजारों से संबंधित बैच का स्टॉक 24 घंटे के भीतर वापस मंगाने का निर्देश दिया गया।

अब सवाल है कि शुद्धता के दावों के बीच खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी कौन लेगा? फिलहाल मामला घी के एक बैच से जुड़ा है, लेकिन इस रिपोर्ट ने उपभोक्ताओं के भरोसे और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *