में-एमएसएमई-इकाइयों-से-विशेष-संवाद-स्कूली-बच्चों-के.jpg

*हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद, स्कूली बच्चों के स्टार्टअप और नवाचारों से प्रभावित हुए उद्योग मंत्री*

*स्थानीय उद्यमियों ने साझा किए अपने अनुभव*

*औद्योगिक संगठनों ने रखीं समस्याएं, मंत्री जी ने दिया समाधान का आश्वासन*

*महिला उद्यमियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया प्रोत्साहित*

*हरिद्वार। जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार के तत्वावधान में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन मेसर्स Pure & Care Healthcare Pvt. Ltd., सिडकुल, हरिद्वार में किया गया। कार्यक्रम में माननीय ग्राम्य विकास एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, उत्तराखंड सरकार, श्री भरत सिंह चौधरी जी ने प्रतिभाग कर उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों तथा विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों से संवाद किया।में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद स्कूली बच्चों के

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों द्वारा अपने स्टार्टअप, नवाचार आधारित विचारों एवं उद्यमशीलता से संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन रहा। विद्यार्थियों ने माननीय मंत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के समक्ष अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए तथा उनके माध्यम से भविष्य में स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया। माननीय मंत्री जी एवं मुख्य विकास अधिकारी जी ने विद्यार्थियों के प्रयासों, रचनात्मक सोच और नवाचार के प्रति उत्साह की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को विकसित कर भविष्य में सफल उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करते हुए नवाचार एवं उद्यमिता को कम उम्र से ही बढ़ावा देने की महत्ता रेखांकित की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा उद्योग जगत और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर प्रदान किया।1791813370 780 हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद स्कूली बच्चों के

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा जी की उपस्थिति में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत स्वरोजगार एवं स्थानीय उद्यमिता से जुड़े उद्यमियों का माननीय मंत्री जी से परिचय कराया गया। इस दौरान क्लाउड किचन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, सॉफ्ट टॉय निर्माण एवं हस्तशिल्प निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। उद्यमियों ने अपने कार्यों, उपलब्धियों तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक विकास से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को माननीय मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें लघु उद्योग भारती, रुड़की नगर के जिलाध्यक्ष केतन भारद्वाज, लघु उद्योग भारती सिडकुल के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम, लघु उद्योग भारती भगवानपुर के जिलाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश मित्तल, सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गर्ग एवं पंकज गर्ग, सिडकुल एंटरप्रेन्योर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश कपूर तथा आयुष एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोहिंदर आहूजा सहित अन्य औद्योगिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1791813370 749 हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद स्कूली बच्चों के 1791813370 22 हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद स्कूली बच्चों के 1791813370 873 हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद स्कूली बच्चों के

प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में जलापूर्ति, सड़क एवं विद्युत जैसी आधारभूत सुविधाओं, एमएसएमई नीति-2023 के अंतर्गत अनुमन्य सब्सिडी एवं प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों तथा भूमि क्रय से संबंधित लंबित प्रकरणों पर माननीय मंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने उद्योगों के विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के संबंध में अपने सुझाव भी दिए।1791813370 886 हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद स्कूली बच्चों के 1791813370 707 हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद स्कूली बच्चों के 1791813370 170 हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद स्कूली बच्चों के

माननीय मंत्री भरत सिंह चौधरी ने औद्योगिक प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योग संगठनों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विषयों पर नियमानुसार एवं नीतिगत स्तर पर विचार किया जाएगा तथा समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शासन एवं उद्योग जगत के मध्य निरंतर संवाद को औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा जिले में स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही महिलाओं को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने महिलाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपने हुनर को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान कृष्णायन गौशाला में आत्मानंद जी महाराज, महाराज स्वामी अनंतानंद, अकम्स प्योर एंड केयर हेल्थकेयर के सीईओ मनन जैन, प्रबंधक उद्योग चन्द्र मोहन, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल कमल किशोर, खंड विकास अधिकारी  मानस मित्तल, सहायक प्रबंधक उद्योग दिनेश चन्द्र आर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न महिला समूह की महिलाएं उपस्थित रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *