IMG-20261012-WA0159

देहरादून में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दर्ज मामलों, उनके निस्तारण और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही विधिक एवं मनोवैज्ञानिक सहायता की जानकारी ली। केंद्र में हर महीने करीब 60 से 70 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई, जिनमें अधिकांश घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों से जुड़े हैं। महिला आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *