भट्ट-व-मंत्री-कैड़ा-ने-किया-40-करोड़-की.jpeg

सांसद भट्ट व मंत्री कैड़ा ने किया 40 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 मोटर मार्गो का शिलान्यास मोटर मार्गो के निर्माण व डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, रामगढ़, भीमताल ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत भीमताल ब्लॉक के हरीनगर जगलियागाँव से सीमायल मोटर मार्ग निर्माण , बानना से पिनसेला मोटर मार्ग निर्माण, श्यामखेत से कुड़ मोटर मार्ग पर डामरीकरण, कुलोरी से पोखरी मोटर मार्ग पर डामरीकरण, झूतिया से कांडा कौल मोटर मार्ग पर डामरीकरण, छीडाखान से मटेला पोखरी मोटर मार्ग पर डामरीकरण, के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट के साथ पीएमजीएसवाई फेस 4 के अंतर्गत होने वाले 6 मोटर मार्गो का विधिवत शिलान्यास किया! सांसद भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मंत्री कैड़ा द्वारा जो भी प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जा रहे है उनको स्वीकृति करने का प्रयास किया जा रहा है! स्वीकृति भी मिली है मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा ग्रामीणों मोटर मार्गो का निर्माण व मोटर मार्गो पर डामरीकरण करने की मांग लम्बे समय से कर रहे थे!भट्ट व मंत्री कैड़ा ने किया 40 करोड़ की सीमायल व पिंनसेला के ग्रामीण मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे रहे! कई मोटर मार्गो लम्बे समय से खराब थे बरसात के दौरान मोटर मार्गो मै कीचड होने से किसानों को काफी परेशानियो का समाना करना पड़ता था! मंत्री कैड़ा ने 6 मोटर मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा! जिसके बाद मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए लगभग 40 करोड़ की धनराशि स्वीकृति कराई गई है जिनका आज शिलान्यास करा दिया है मंत्री कैड़ा ने कहा
मोटर मार्गो का निर्माण व मोटर मार्गो पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी तथा ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री व सांसद भट्ट का आभार व्यक्त किया!

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, जिला मंत्री मनोज भट्ट, पंकज जोशी, , सहित पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता मौजूद रहे!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *