नवरात्र-मां-कालरात्रि-के-पावन-अवसर-पर-सिद्धार्थ-उमेश.jpg

*सप्तम नवरात्र मां कालरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने किया कन्या पूजन, कीर्तन मंडली की महिलाओं को वितरित की किट*

शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस मां कालरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा कैंट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 39 इंदिरा नगर शिव मंदिर में विधि-विधान एवं श्रद्धा-भाव के साथ कन्या पूजन किया गया।नवरात्र मां कालरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धार्थ उमेश

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने नवरात्र के नौ दिनों में कुल 11,000 कन्याओं के पूजन का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज 1065 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन एवं भेंट प्रदान की गई।1792238473 557 सप्तम नवरात्र मां कालरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धार्थ उमेश

इस आयोजन में महानगर के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने भी सभी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने बताया कि कन्या पूजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और नारी शक्ति के सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर कीर्तन मंडली से जुड़ी महिलाओं को किट भी वितरित की गईं। इस पहल के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके धार्मिक एवं सांस्कृतिक योगदान को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। कीर्तन मंडली की महिलाओं ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति की उपासना, नारी सम्मान, सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का भी अवसर है। मां भगवती की आराधना हमें जरूरतमंदों की सहायता करने, महिलाओं का सम्मान करने और समाज में सकारात्मकता का प्रसार करने की प्रेरणा देती है। कन्या पूजन हमारी सनातन संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो बेटियों के सम्मान और उनके प्रति श्रद्धा का संदेश देती है।

मां कालरात्रि सभी भक्तों को शक्ति, साहस और सद्बुद्धि प्रदान करें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।

कार्यक्रम का समापन मां भगवती की आरती एवं सभी के कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।1792238473 160 सप्तम नवरात्र मां कालरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धार्थ उमेश 1792238473 791 सप्तम नवरात्र मां कालरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धार्थ उमेश

वार्ड 39 इंदिरा नगर मां चंद्रबनी कीर्तन मंडलियों में रिचा पांडे सुनीता पवांर, मीना, सीमा, ललिता, हीरालराणा, कंचन चंपा वोहरा, ज्योति नेगी, अंजू भरतरी, सरोज भरतरी, नीरू जोशी, ललिता गुसांई, किरण बमोला, रामेश्वरी रावत किरन रावत


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *