IMG-20261023-WA0044

हरिद्वार में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने स्लीपर और लग्जरी बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 5 बसों को सीज कर दिया गया। वहीं, गंभीर तकनीकी खामियां मिलने पर 5 बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है।

जांच के दौरान बसों में बिना अनुमति बदलाव, परमिट की शर्तों का उल्लंघन, आपातकालीन निकास की व्यवस्था में कमी और जरूरी दस्तावेजों की अनियमितताएं सामने आईं। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हरिद्वार में प्रवेश करने वाली स्लीपर व लग्जरी बसों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *