ने-किया-गणेश-शंकर-विद्यार्थी-जयंती-विभूति-सम्मान-एवं.jpeg

देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की भूमिका अह्म: प्रदीप बत्रा
— एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण हुआ संपन्न
— अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं
हरिद्वार। एनयूजे आई के तत्वाधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करते हुए पत्रकारिता सिद्धांतों के अनुसार करने को प्रेरित किया।1792938339 845 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं
रविवार को प्रेसक्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। एनयूजे आई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह व शंख तथा रूद्राक्ष की माला भेंटकर सम्मानित किया। पूर्व कैबिनेट स्वामी यतिश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता सहित अन्य क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।1792938339 808 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में अनुकरणीय योगदान करने वाले अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में अनेक बदलाव आ रहे हैं। पत्रकार सावधानी पूर्वक अपने मिशन को अंजाम दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित करने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से पत्रकारों को प्रेरणा मिलती है। पत्रकार सत्यता की परख कर समाज समाज में फैल रही विसंगतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के सम्मुख रखता है। प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में भी पत्रकारों की अहम भूमिका है।1792938339 911 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं 1792938339 970 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं 1792938339 945 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं 1792938339 855 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं
मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि पत्रकारिता लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के बाद एआई एक बड़ा चैलेंज है। उन्होंने कहा कि पत्रकार और मीडिया संस्थान सभी पक्षों को जानने समझने के बाद ही खबर का प्रकाशन करते हैं और उसके प्रति उत्तरदायी होते हैं। इसलिए पत्रकार और पत्रकारिता की बड़ी भूमिका हमेशा रहेगी। अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी ने अंग्रेजी शासन के दौर में अखबार निकाला और आजादी के आंदोलन में सहयोगी। सामाजिक सद्भाव के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा।1792938339 166 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं 1792938339 530 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं
एनयूजेआई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने कहा कि संगठित होकर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणेश विद्यार्थी का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उनके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र की एकता अखंडता में सहयोग प्रदान करें।1792938339 64 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं 1792938339 960 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं
प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि प्रेसक्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्व निभाने में भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी ने मुश्किलों भरे दौर में अखबार का प्रकाशन कर देश एकता अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश समाज को दिया। वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया एवं सुनील दत्त पांडे ने भी विचार रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित शर्मा ने किया गया।
विशेष कार्य करने पर इन्हें किया सम्मानित
पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय एवं विशेष कार्य करने पर पत्रकार एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। जिनमें दैनिक जागरण हरिद्वार के ब्यूरो चीफ शैलेंद्र गोदियाल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ शिवशंकर जायसवाल, गुलशन नैयर को और समाजसेवा क्षेत्र से चौधरी चरण सिंह और प्रिसिंपल डॉ पूनम राणा को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।1792938340 801 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राधिका नागरथ, गुरप्रीत कालरा, रविंद्र पाल सिंह, सचिव आशीष मिश्रा, करन खुराना, पुलकित शुक्ला, कोष सचिव नितिन राणा, संगठन सचिव सुनील पाल, समारोह सचिव गौरव त्यागी, प्रसार सचिव सचिन कुमार को बनाया। कार्यकारिणी में प्रवीण पैंगवाल, सुमित यशकल्याण, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी, अभिनव चौरसिया, जहांगीर मलिक, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्नोई, अरुण कश्यप, सुरेंद्र बोकाडिया, पुष्पराज धीमान, विधि सलाहकार सुरेंद्र शर्मा को बनाया।ये रहे मौजूद1792938340 963 एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं
कार्यक्रम में पत्रकारों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पराग चाकलान, मृदुल कौशिक, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, कांग्रेस नेत्री अंजू द्विवेदी, विमल कुमार, संतोष चौहान, डा.विशाल गर्ग, अंजू मिश्रा, शशी झा, वैद्य एमआर शर्मा, नरेश जैनर, गजेंद्र रतूड़ी, नितिन चौहान, प्रणव जैनर, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, डॉ मनू शिवपुरी, कमला जोशी, सुमित भाटी, कमल खड़का आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, कृष्णकांत त्रिपाठी, बसंत कुमार, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, बिजेंद्र हर्ष, प्रतिभा वर्मा, ललितेंद्र नाथ, कुलभूषण शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, गुलशन नैयर, आशीष मिश्रा, केके पालीवाल, स्वरूप पुरी, संदीप रावत, अवधेश शिवपुरी, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रवण कुमार, लव कुमार, मयूर सैनी, महताब आलम, रोहित सिखोला, संदीप शर्मा, रामेश्वर गौड़, दीपक नौटियाल, अनिल भास्कर, रमन कुमार, नितिन राणा, आशीष मिश्रा, सुनील पाल, तनवीर अली, संतोष कुमार, अमरीश कुमार, सुमित यश कल्याण, पुलकित शुक्ला, हरीश, रजत चौहान, रविंद्र कुमार, सचिन, विकास कुमार, मुकेश वर्मा, विकास झा, शिवा अग्रवाल, मनोज खन्ना आदि शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *