बसों-पर-चौथे-दिन-भी-कार्रवाई-जारी—35-चालान-03.jpg

*लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज*

*तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश*

*हरिद्वार    सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी द्वारा संचालित अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में 35 चालान किए गए तथा 03 बसों को सीज किया गया। अभियान में बसों के तकनीकी निरीक्षण हेतु सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री आनंद वर्धन भी शामिल रहे।बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान 03 1793026523 980 लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान 03 1793026523 472 लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान 03 1793026523 377 लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान 03 1793026523 89 लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान 03

पड़ोसी राज्यों में हाल में हुई बस दुर्घटनाओं के दृष्टिगत परिवहन विभाग ने बसों की जाँच तेज कर दी है। अभियान में यात्री सुरक्षा, बसों की तकनीकी स्थिति तथा परमिट की शर्तों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपद में प्रवेश करने वाली लग्जरी एवं स्लीपर बसों की सघन जाँच के माध्यम से सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जाँच के साथ ही श्री आनंद वर्धन द्वारा बसों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। बसों में अनधिकृत परिवर्तन तथा यात्री सुरक्षा से संबंधित मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सुरक्षित संचालन को प्रभावित करने वाली कमियों एवं नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।1793026523 34 लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान 03

बस संचालकों एवं चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे वाहन के आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही संचालन करें। संचालन से पूर्व बस की तकनीकी स्थिति एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और परमिट की शर्तों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

परिवहन विभाग का स्पष्ट संदेश है कि यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है। लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा उल्लंघन पाए जाने पर चालान, वाहन सीज करने एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *