IMG-20261027-WA0072

आगामी त्योहारों को देखते हुए हरिद्वार में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में कई बस संचालक बिना परमिट और बिना फिटनेस वाली बसों को सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने लालजीवाला पार्किंग में बसों की जांच का अभियान शुरू किया है।

IMG 20261027 WA0069

इस अभियान के दौरान बसों के कागजात, परमिट, फिटनेस और तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है। अब तक 20 बसों के चालान किए गए हैं, जबकि 3 बसों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा 10 बसों की फिटनेस रद्द करने की संस्तुति भी की गई है। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से बस संचालकों में साफ संदेश गया है कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की टीम बसों की जांच कर यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित सफर मिल सके।

 

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग की यह पहल सराहनीय है। फिलहाल लालजीवाला पार्किंग में जांच अभियान जारी है और आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *