में-युवा-महोत्सव-का-भव्य-आयोजन-सांस्कृतिक-प्रस्तुतियों-से.jpeg

में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से 1793530058 453 हरिद्वार में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सेहरिद्वार में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा राज्य स्तर पर मौका

हरिद्वार  जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के सांस्कृतिक ट्रैक के अंतर्गत आयोजित इस महोत्सव में जिले के सभी विकासखंडों से आए युवाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, गायन, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पेंटिंग और कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।1793530058 352 हरिद्वार में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज का युवा नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के युवा जिला और राज्य स्तर से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश में युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम और राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसरों का विकास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।1793530058 555 हरिद्वार में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से 1793530058 152 हरिद्वार में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से

आयोजकों ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को और निखारने के साथ ही बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांड्ये, मुकेश भट्ट, पूनम मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, चंद्रमोहन मिश्रा, शिवकुमार कश्यप, ऋचा गुप्ता और संध्या सहित विकास खण्डों से आये प्रतिभागी एवं स्थानीय लोग व युवा कल्याण विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *