IMG-20261103-WA0083(1)

धर्मनगरी हरिद्वार में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाले ई-रिक्शा चालक पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार रात हर की पौड़ी से प्रेमनगर आश्रम तक चार यात्रियों से 400 रुपये किराया वसूलने का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद हरिद्वार परिवहन विभाग में तैनात एआरटीओ निखिल शर्मा ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया।

एआरटीओ निखिल शर्मा ने संबंधित ई-रिक्शा चालक को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान चालक ने स्वीकार किया कि उसने हर की पौड़ी से प्रेमनगर आश्रम तक चार यात्रियों से 400 रुपये किराया लिया था। मामले की जांच के बाद एआरटीओ निखिल शर्मा ने ई-रिक्शा का परमिट निरस्त करने की संस्तुति देहरादून स्थित मुख्यालय को भेज दी।

Screenshot 20261103 225918

निखिल शर्मा की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना हो रही है। उनकी सक्रियता से साफ संदेश गया है कि यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त कदम उठाएगा। अधिकारियों की ऐसी तत्परता से न केवल यात्रियों को राहत मिलती है, बल्कि व्यवस्था के प्रति आम जनता का भरोसा भी मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *