July 20, 2025
IMG-20230902-WA0053

हरिद्वार – भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की द्वारा आदर्श नगर स्थित श्री गार्डन में पत्रकार वार्ता का किया गया आयोजन किया गया पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की के अध्यक्ष पंडित सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आने वाली 10 सितंबर को आदर्श नगर श्री गार्डन में ब्राह्मण प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक मौजूद रहेंगे वह समारोह की अध्यक्षता ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज करेंगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में सर्वश्रेष्ठ अंकों को प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ वर्ष 2023 में पीएचडी उपाधि प्राप्त प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा वह 70 वर्ष से अधिक आयु के ब्राह्मण समाज के बुजुर्ग व्यक्तियों को भी सम्मानित करने का काम किया जाएगा। साथ ही साथ राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर खेलकूद संगीत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *