July 20, 2025
IMG-20240608-WA0025

हरिद्वार – नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री व त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार से सांसद बनने पर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र( शिवालिक नगर मंडल) में 17000 मतों से जितने पर उनका स्वागत अभिनन्दन किया।

IMG 20240608 WA0022

नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के फलस्वरूप देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उनके नेतृत्व में विकास और विरासत को संजोते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सिद्ध किया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार मोदी 3.0 सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के ध्येय के साथ देश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं गरीब कल्याण के लिए कार्य करेगी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देगी। राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पांचों सीट जीतना यह उनकी कार्यकुशलता का ही परिणाम है। नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा पार्टी को 17000 मतों से जितना मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में नगर पालिका द्वारा किये गये अनेक विकास कार्यों पर जनता ने अपनी मोहर लगाई है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष रीतु ठाकुर, मंडल मंत्री अशोक शर्मा व गौरव रौतेला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, युवा महामंत्री देव विख्यात भाटी व वेदांत चौहान, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गौरव गुजर,दीपक नौटियाल, अमित भट्ट, अजय अरोड़ा, जिला मंत्री महिला मोर्चा सोनिया अरोड़ा, मुदित शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुधांशु राय, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपीका शर्मा, निवर्तमान सभासद पंकज चौहान व हरिओम चौहान, भानू प्रताप, प्रदीप चंदेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन चौहान, नवीन भट्ट, आई टी संयोजक प्रणय चौरसिया, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजेश बालियान, समाजसेवी रीतेश गौड़, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *