March 14, 2026
IMG_20221207_124318

नई शिक्षा नीति को लेकर पुलिस मॉडल स्कूल में सांसद से बच्चों ने पूछे सवाल छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला

पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संचार एवं शिक्षा संवाद किया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नई शिक्षा नीति को लेकर पूर्व डॉ
रमेश पोखरियाल निशंक से कई रोचक सवाल पूछे निशंक ने छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया पुलिस मॉडर्न स्कूल पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

IMG 20221207 124235

 

निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति से हर वर्ग को शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा और इससे शिक्षा का स्तर और अधिक बढ़ेगा साथ ही हमारे छात्र छात्राएं विश्व स्तर पर अपनी शिक्षा का और अधिक लोहा मनवा सकेंगे नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कार से सराबोर होगी जिससे भारतीय संस्कृति फिर से
पूरे विश्व में अपना परचम लहराएंगी और भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा

IMG 20221207 124340

वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि पुलिस मॉडल स्कूल में नई शिक्षा नीति पर संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया छात्र-छात्राओं ने अपने कई प्रश्न शिक्षा नीति को लेकर सांसद से पूछे बच्चों में इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिला

यह भी देखें:_https://networkbharat.co.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *