March 14, 2026
IMG_20221207_124340

 

एसएसपी की जनता से अपील सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाए भड़काने वाली पोस्टों से रहे दूर नहीं तो होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर संप्रदायिक भावना भड़काने वाली पोस्ट और कमेंट पर हरिद्वार पुलिस की टेढ़ी नजर बनी हुई है किसी भी संप्रदाय की भावना आहत ना हो इसको लेकर हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह द्वारा जनता से अपील की गई है कि बिना सत्यता जाने किसी भी संप्रदायिक भावना भड़काने वाली पोस्ट पर कमेंट ना करें

हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों और अपराध करने के उनके तरीकों पर चौतरफा प्रहार किया जा रहा है चाहे संगठित अपराधियों की नकेल कसनी हो या नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी हो विगत कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है इसको देखते हुए हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह द्वारा जनता से अपील करते हुए कहा गया है कि सोशल मीडिया साइट पर कमेंट या पोस्ट करते समय सबसे पहले पोस्ट की सत्यता जान लें उसके बाद ही कमेंट करें शब्दों के चयन का विशेष ध्यान रखें

 

धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली ऐसी सभी टिप्पणियां पुलिस के रडार पर हैं हरिद्वार पुलिस की सोशल मॉनिटरिंग सेल सक्रिय है जो प्रत्येक स्थिति पर नज़र बनाए हुए है

यह भी देखें:–https://networkbharat.co.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *