a27a0325-5454-4692-9b8f-ff2aefda3f66.jpg

छात्र कल्याण परिषद द्वारा लिया गया यह निर्णय। जन सहयोग से किया जाएगा यह कार्य।

लोहाघाट। पं. बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज, लोहाघाट में विद्यालय छात्र कल्याण परिषद की बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। पूर्व छात्रों की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधालय के संस्थापक पं० बेनीराम पुनेठा की आदमकद मूर्ति स्थापित करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्मृति में बच्चों की भोजन शाला निर्माण शुरू करने पर सहमति जताई। प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालय विकास, स्वच्छता, छात्र–हितैषी सुविधाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्राथमिकता देने के प्रस्ताव पारित किए गए। परिषद ने दीवार–लेख, वृक्षारोपण, पेंटिंग व स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को भी योजना में शामिल किया।
पूर्व छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय उन्नयन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से विद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *