March 19, 2026
83308d31-7074-40ca-ac24-a06b0438f7fb.jpg

नवरात्रि और रमजान के बीच 25 लोगों को लौटाए 06 लाख के गुमशुदा मोबाइल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने ‘सीआईआर पोर्टल’ (CEIR Portal) के माध्यम से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश कर रहे 25 स्वामियों के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटा दी है। नवरात्रि और रमजान के पावन पर्व के शुभ अवसर पर गुरुवार को क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए करीब 06 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के इन 25 स्मार्टफोन्स को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया; इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन की सेवा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है, तकनीक के माध्यम से आज हमने लोगों की खोई हुई अमानत उन्हें लौटाई है जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा, भविष्य में भी हमारी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।”

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पोर्टल की मदद से इन फोनों को रिकवर किया, जिन्हें वापस पाकर मोबाइल स्वामियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस की इस त्वरित व संवेदनशील कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की। पुलिस की इस मुहिम ने न केवल त्योहारों की खुशियों को दोगुना कर दिया है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को भी और अधिक सुदृढ़ किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *