March 19, 2026
f1dbb3f0-ec96-43b5-8d15-7c4f693ec2ab.jpg

संजू पुरोहित संपादक

घरेलू गैस सिलेंडर को व्यवसायिक उपयोग में लाने वाले व्यापारियों के 05 सिलेंडर पूर्ति विभाग की टीम ने किए जब्त

जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही

1773929359 577 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की

हरिद्वार 19 मार्च 2026

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए,जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाए जाते है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

1773929359 746 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की 1773929359 23 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 के अनुपालन में आज रेलवे स्टेशन के निकट व्यावासायिक प्रतिष्ठानों/होटलों में की गई आकस्मिक छापेमारी में कुल 05 घरेलू सिलेंडर (14.2 k g) जिसमें 01 इण्डेन 04 भारत गैस के सिलेण्डर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक गैस, एल०पी०जी० या सी०एन०जी० के अनुश्रवण हेतु जनपद की 41 गैस एजेन्सीवार 41 नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं, जिनके द्वारा नियमित रूप से गैस एजेंसी का निरीक्षण कर अनुश्रवण किया जा रहा है

1773929359 630 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *