April 2, 2026
WhatsApp-Image-2026-04-01-at-6.14.03-PM.jpeg

ग्राम मानकपुर में पारिवारिक कलह और नशे की लत के चलते एक युवक द्वारा अपने ही पिता के साथ की जा रही बदसलूकी पर लगाम कसते हुए झबरेड़ा पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अभियुक्त विशाल पुत्र राजवीर शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता के साथ तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन युवक के टस से मस न होने और हंगामा जारी रखने पर पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। उपनिरीक्षक योगेश कुमार और कांस्टेबल गजेंद्र तोमर की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *