प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को होगा तहसील दिवस का आयोजन
सभी तहसीलों में एक साथ आयोजित होगा “तहसील दिवस”
मौके पर ही जनपद वासियों की शिकायतों के निस्तारण पर जोर एवं जिलाधिकारी करेंगे रैंडम निरीक्षण
दिनांक 07 अप्रैल 2026 से दिनांक 16 मार्च 2027 तक आयोजित होंगे तहसील दिवस
मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वर्ष 2026-27 में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संबंधित तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक आयोजित होने वाले “तहसील दिवसों” के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला अथवा मंडल मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता को समाप्त करना है, ताकि अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुँचकर मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कर सकें।
तहसील दिवस का आयोजन जनपद की सभी तहसीलों—हरिद्वार, रुड़की, लक्सर एवं भगवानपुर—में नियत तिथियों पर किया जाएगा। इस दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा रोस्टर जारी करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तहसील दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही, तहसील दिवस के कार्यों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण रैंडम आधार पर स्वयं जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार वे किसी भी तहसील में उपस्थित होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी तहसील मुख्यालय में उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाएं।
आयोजित होने वाले तहसील दिवसों की तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई है। दिनांक 07 अप्रैल 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,21 अप्रैल 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,05 मई 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर
19 मई 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,02 जून 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,16 जून 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर
07 जुलाई 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,21 जुलाई 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,04 अगस्त 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर
18 अगस्त 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,01 सितंबर 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,15 सितंबर 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर
06 अक्टूबर 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,20 अक्टूबर 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,03 नवम्बर 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,17 नवम्बर 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर
01 दिसंबर 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,15 दिसंबर 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,05 जनवरी 2027 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर
19 जनवरी 2027 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,02 फरवरी 2027 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,16 फरवरी 2027 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,02 मार्च 2027 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,16 मार्च 2027 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर। में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
