April 7, 2026
WhatsApp-Image-2026-04-07-at-6.13.45-PM.jpeg

आयोजित तहसील दिवसों में स्थानीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 146 शिकायते दर्ज कराई गई जिसमें मौके पर 51 शिकायतों का निस्तारण किया गया,शेष शिकायतों को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया

1775566566 32 जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य

तहसील हरिद्वार,रुड़की, लक्सर,भगवानपुर में उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तहसील दिवस

जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में वर्ष 2026 अप्रैल माह के प्रथम मंगलवार को सभी तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील हरिद्वार का तहसील दिवस तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

1775566566 265 जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायतें दर्ज कराई गई,जिसमें से 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष शिकायतों को त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में चकबंदी आदि से सम्बन्धित थी।

1775566566 93 जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य

तहसील दिवस में सूरज कुमार,मोनू कुमार,अनुज कुमार द्वारा खतोनी के अनुसार नक्शे में सुधार, ग्राम धनपुरा ग्राम की मूल आबादी के स्वामित्व के अभिलेखों में नाम दर्ज कराने की मांग की गई। शिकायतकर्ता फकीर चन्द ग्राम यशोधन वर्षा बहादरपुर जट हरिद्वार भूमि की पैमाइश हेतु मांग की गई।राजेंद्र सिंह पुत्र स्व० शेर सिंह निवासीः ग्राम अतमलपुर बौगल, परगना ज्वालापुर एन.एच.ए.आई. द्वारा अर्जित भूमि के अतिरिक्त निजी कृषि भूमि (खसरा संख्या 706) पर जा रहे अतिक्रमण को रोकने एवं तत्काल राजस्व पैमाइश कराने को लेकर आवेदन पत्र दिया।

1775566566 766 जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य

बृजेश कुमार निवासी सोहलपुर खनन से भरे ओवर लोडिंग डम्परो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई।निखिल कुमार पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम व पो० औरंगाबाद भूमि की पैमाइश की मांग की गई। वेदपाल एवं समस्त ग्रामवासी, ग्राम सोहलपुर सिकरोडा हरिद्वार भूमि से अवैध अतिकमण हटवाकर उपरोक्त भूमि का कब्जा सरकार को उपलब्ध  कराने हेतु आवेदन पत्र दिया।आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

तहसील रुड़की

तहसील रुड़की का तहसील दिवस अपर उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर और विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 27 शिकायतें दर्ज कराईं गई, जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील दिवस में भूमि पैमाईश,राशन कार्ड,नालों के साफ सफाई से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई।

1775566566 438 जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य

तहसील भगवानपुर

तहसील भगवानपुर का तहसील दिवस उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 14 शिकायतें दर्ज कराई गई,जिसमें से 08 शिकायतों का मौके और निस्तारण किया गया,शेष शिकायतों को त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

तहसील लक्सर

तहसील लक्सर का तहसील दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 63 शिकायते दर्ज कराई गए,जिसमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों को त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

1775566566 544 जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य

तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें भूमि पैमाईश,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्याएं दर्ज कराई गई। हरिद्वार तहसील दिवस में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, नोडल अधिकारी स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *