April 24, 2026
bda10b17-6411-48c4-9b0e-6a8362103c3d.jpg

कोतवाली रानीपुर पुलिस और उत्तराखंड गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने पशु तस्करी और अवैध कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में बड़ी छापेमारी की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अकरम नामक व्यक्ति के घर पर दबिश दी, जहाँ से कथित रूप से अवैध पशु कटान की गतिविधियों का खुलासा हुआ। मौके से पुलिस ने अकरम, अजीम, आदिल और नसरत को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मोसिन अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 300 किलो मांस और कटान में प्रयुक्त होने वाले अवैध उपकरण बरामद करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और पकड़े गए सभी चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *