August 10, 2026
दीपक-रावत-ने-किया-SIR-कार्यों-का-स्थलीय-निरीक्षण.jpeg

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण ।

सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज व गुरुनानक बा0 इ0का0 एसआईआर बूथ का किया निरीक्षण।
अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के निर्देश ।

रूद्रपुर  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत रूद्रपुर जिला मुख्यालय स्थित दो स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर,में संचालित SIR कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। पूर्व में जारी नोटिसों की सुनवाई विभिन्न बूथों पर की जा रही है। नोटिसों की तामील एवं रसीदें संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करा दी गई हैं या नहीं इन सभी अति आवश्यक कार्यों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण 1786375573 104 आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण 1786375573 472 आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

आयुक्त ने स्वयं बूथ पर स्कैनिंग के माध्यम से मतदाता सूची का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि अधिकांश त्रुटियाँ मतदाताओं के नाम से संबंधित हैं,जिन ûमतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें निर्धारित तिथि भी अंकित की गई है। संबंधित मतदाता निर्धारित तिथि पर अपने बूथ पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज, जैसे हाईस्कूल (10वीं) का प्रमाणपत्र, स्थाई निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने नाम से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करा सकते हैं।

आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2003 के आधार पर जिन मतदाताओं का मैपिंग किया जा रहा है अथवा जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे भी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आयुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति वास्तविक एवं पात्र मतदाता है, उसका नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा तथा उसे मतदान करने का पूरा अधिकार प्राप्त रहेगा।
इसके अतिरिक्त, एईआरओ (AERO) के बूथवार बैठने का शेड्यूल भी तैयार किया गया है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी एईआरओ निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।1786375573 105 आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण 1786375573 409 आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण 1786375573 447 आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला, एई आरओ राजेश दुर्गापाल,असित आनंद के साथ ही सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *