August 13, 2026
महार-धर्मशाला-के-अध्यक्ष-चुने-गए-शिवकुमार-प्रजापति.jpg

कुम्हार-महार धर्मशाला के अध्यक्ष चुने गए शिवकुमार प्रजापति

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित कुम्हार-महार धर्मशाला में अध्यक्ष पद के लिए त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।महार धर्मशाला के अध्यक्ष चुने गए शिवकुमार प्रजापति

चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों में से 34 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इन प्रतिनिधियों ने धर्मशाला के अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

मतदान के बाद मतगणना में शिवकुमार प्रजापति ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की और उन्हें कुम्हार-महर धर्मशाला का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए शिवकुमार प्रजापति को विजयी घोषित किया।1786631514 364 कुम्हार महार धर्मशाला के अध्यक्ष चुने गए शिवकुमार प्रजापति

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि शिवकुमार प्रजापति के नेतृत्व में धर्मशाला एवं समाज के विकास तथा सामाजिक एकजुटता को और मजबूती मिलेगी।

चुनाव – आधिकारी

1- मेला राम प्रजापति

2- सुन्दर लाल जी रुड़की जुम्मन सिंह पूर्व अध्यक्षा

अश्वनी कुमार विकास प्रजापति अतर सिंह प्रजापति, मा० कर्म सिंह चन्दु लाल प्रधान, विनोद कुमार बल्लूराम, सुक्कड़ सिंह, सतसिकुमार सुख पाल सिंह बब्बृजपाल सिंह सजप कुमार प्रजापति, हक्कश सलेन्द्र कुमार, अमित प्रजापति सुशील कुमार सोनी प्रजापति-मांगे राम प्रजापति, बिटटू प्रजापति


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *