August 14, 2026
घर-तिरंगा-अभियान-के-तहत-न्यू-टिहरी-में-सीबीसी.jpeg

हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

– कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

– तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

– ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ विषयों पर लगी विशेष प्रदर्शनी, विभाजन से पीड़ित परिवारजनों ने भी किया अवलोकनघर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी

हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा न्यू टिहरी में आयोजित दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत आज विशेष फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।1786721435 160 हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी

उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज की गौरवपूर्ण यात्रा तथा देश के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की सराहना की।

न्यू टिहरी में आयोजित इस विशेष फोटो प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत तथा वर्ष 1947 के विभाजन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित तिरंगा रैली में चम्बा ब्लॉक के कई स्कूलों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर श्री देव सुमन पार्क से निकली रैली ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान किया गया। रैली में अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम श्री कमलेश मेहता और जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। श्री शैलेन्द्र और श्री कमलेश ने इस दौरान छात्रों से अभियान में प्रतिभाग करने और एक बेहतर नागरिक बनने का आह्वान किया।1786721435 294 हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी

केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज और देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

मुख्य अतिथि श्री गणेश जोशी ने केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को नई टिहरी के विभिन्न विद्यालयों में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कविता, चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

कविता प्रतियोगिता में वीबीएस पब्लिक स्कूल की कुमारी आकृति ने प्रथम, आल सेंट कान्वेंट स्कूल की कुमारी अवंतिका ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की प्रतिमा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में आल सेंट कान्वेंट स्कूल के आरुम हुसैन ने प्रथम, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की आरुषी ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल की रिद्धिमा ने प्रथम, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की कुमारी फाइजा ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की रहनुमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर प्रताप इंटर कॉलेज, टिहरी में सूचना विभाग टिहरी द्वारा भारत विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और उस दौर की पीड़ादायक स्मृतियों को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष और अपने घर-बार से बिछड़ने की कहानी को तस्वीरों एवं विवरण के माध्यम से सामने रखा गया। इस अवसर पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान का यह क्षण भावुक कर देने वाला रहा। कार्यक्रम ने नई पीढ़ी को इतिहास के इस दर्दनाक अध्याय से परिचित कराने के साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डीएम टिहरी श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, श्री उदय रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा, चम्बा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन सजवाण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *