August 22, 2026
स्वामी-मंदिर-क्षेत्र-के-विकास-को-लेकर-जिलाधिकारी-ने.jpeg

कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र के विकास को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

कनकचौरी-कार्तिक स्वामी पैदल मार्ग, मंदिर परिसर एवं सुविधाओं का लिया जायजा, विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने शनिवार को धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर तक पैदल चलकर पैदल मार्ग, मंदिर परिसर, तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए।स्वामी मंदिर क्षेत्र के विकास को लेकर जिलाधिकारी ने

जिलाधिकारी ने कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर तक पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पैदल मार्ग को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग में आवश्यक स्थानों पर रेलिंग, साइनेज, डस्टबिन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पैदल मार्ग को बेहतर स्वरूप देने तथा आवश्यकतानुसार सीसी कार्य किए जाने की संभावनाओं का भी जायजा लिया।

मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, पेयजल, रैन शेल्टर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्तिक स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा०!मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि संबंधित क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को मौके पर चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पेयजल, आपदा प्रबंधन, पर्यटन सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है।1787411227 271 कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र के विकास को लेकर जिलाधिकारी ने

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पैदल मार्ग पर डस्टबिन की आवश्यकता, श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था तथा रैन शेल्टर की आवश्यकता सहित अन्य बिंदु संज्ञान में आए हैं। इन आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। साथ ही पूरे पैदल ट्रैक रूट को व्यवस्थित एवं विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कार्य जनपद स्तर पर किए जाने हैं, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाएगा, ताकि कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया तथा क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान सामने आए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए उनके क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।1787411227 617 कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र के विकास को लेकर जिलाधिकारी ने1787411227 271 कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र के विकास को लेकर जिलाधिकारी ने

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी संजय मेहरा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अभियंता जल निगम रमाकांत गुप्ता, मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मुख्य पुजारी नंदपुरी, मंदिर समिति सचिव बलराम नेगी, उप प्रबंधक रमेश सिंह, बृजमोहन सिंह, सुरेश दास सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *