August 24, 2026
गंगा-समिति-की-76वीं-बैठक-सम्पन्नगंगा-घाटों-एवं-हर.jpeg

जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्न,गंगा घाटों एवं हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

सभी जिलास्तरीय अधिकारी अपनी अपनी परिसंपत्तियों पर न होने दे अतिक्रमण

गंगा को साफ स्वच्छ रखने के लिए किसी भी दशा में नाले का गंदा पानी गंगा नदी में न जाए

हरिद्वार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार, रोशनाबाद में जिला गंगा संरक्षण समिति की 76वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण, घाटों की स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने, प्रदूषण नियंत्रण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्नगंगा घाटों एवं हर 1787567923 562 जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्नगंगा घाटों एवं हर 1787567923 57 जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्नगंगा घाटों एवं हर
बैठक में जनपद के गंगा घाटों पर हो रहे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट,उप जिलाधिकारियों, एचआरडीए,पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग हरिद्वार, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश तथा नगर निगम हरिद्वार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चला कर  अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए। उन्हें सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपनी अपनी परिसंपत्तियों पर किसी भी दिशा में अतिक्रमण न होने दे,जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण सड़क,वन भूमि,ग्राम पंचायतें किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं साथ ही घाटों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि जिन संस्थाओं द्वारा गंगा घाटों के रख रखाव किया जाता है,उनका मरम्मत एवं रख रखाव ठीक ढंग से हो इसके लिए नगर निगम को संबंधित संस्थाओं के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में नालों का गंदा पानी गंगा नदी में न जाए ,इसके लिए संबंधित आधिकारी गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करे।            उन्होंने नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण  प्रतिबंध लगाया जाए तथा इसका प्रयोग कारण वाले दुकानदारो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए चालानी कार्यवाही की जाए ।
बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। विद्यालयों,सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लोगों को गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया जाए।1787567923 781 जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्नगंगा घाटों एवं हर 1787567924 898 जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्नगंगा घाटों एवं हर 1787567924 615 जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्नगंगा घाटों एवं हर
बैठक में जनपद में संचालित सीवेज शोधन संयंत्रों (एसटीपी) के कार्य प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को गंगा की स्वच्छता एवं जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासनिक)जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, गंगा समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की डॉ राजेंद्र सिंह,पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खां,सीवीओ सतीश जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन कार्की, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य, असिटेंट इंजीनियर एचआरडीए प्रशांत सेमवाल, मुख्य सफ़ाई निरीक्षक नगर निगम संजय शर्मा कुलदीप सिंह रावत, हेमचंद,संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *