August 24, 2026
1787567761_451_जनपद-वासियों-की-समस्याओं-को-त्वरित-निस्तारण-के-उदेश्य-से.jpeg

जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 70 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 34 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर जिलाधिकारी हुए सख्त

31 अगस्त तक शिकायतों का निस्तारण न होने की दिशा में संबंधित अधिकारियों का माह अगस्त का वेतन नहीं किया जाएगा आहरित

हरिद्वार  जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 70 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 34 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  सुभाष चंद  निवासी मीरपुर मुआजपुर के मकान के नई टाइल्स रोड बनाई गई है ,मार्ग के दोनों ओर बरसाती पानी के लिए कोई नाली का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी प्रार्थी के घर में घुस जाता है ,प्रार्थी ने टाइल्स रोड के दोनों ओर नाली  बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थी राम कुमार पुत्र किरत सिंह निवासी धीरमजरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता सुचित्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया बहादराबाद ने अवगत कराया है कि उनके पति वेद प्रकाश का किडनी का ईलाज हिमालयन अस्पताल में चल रहा है,उनके इलाज के लिए पैसे भी नहीं है अब,हिमालयन अस्पताल ने गोल्डन कार्ड से इलाज करने के लिए मना कर दिया है, प्रार्थी ने अस्पताल में गोल्डन कार्ड लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी रमेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह की भूमि जमालपुरकला में स्थित है ,उक्त भूमि में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है,प्रार्थी ने उक्त भूमि की निष्पक्ष जांच राजस्व विभाग से कराकर एवं उसकी पैमाइश कराकर,उन व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।  प्रार्थी अर्जुन निवासी किशनपुर ने मकान क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। शिकायकर्ता गुरमेल सिंह ग्राम दिनारपुर में भूमि जिसका खसरा संख्या 637 है,उक्त भूमि तक जाने का रास्ता उपलब्ध नहीं है,प्रार्थी ने भूमि की पैमाइश कराकर सार्वजनिक रास्ता खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी रामकुमार के भूमि खसरा नंबर 48 मोजा नेतवाल सेदाबाद लक्सर में है,उक्त भूमि में एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है,प्रार्थी ने भूमि की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।                1787568041 216 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से 1787568041 286 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का निस्तारण 31अगस्त तक हर हाल में करे संबंधित आधिकारी
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उन शिकायतों का हर हाल में 31 अगस्त तक समंधित अधिकारी निस्तारण करना सुनिश्चित करे।
यदि किसी अधिकारी द्वारा शिकायती का निस्तारण नहीं किया जाता है तो सम्माधित अधिकारी का माह अगस्त का वेतन आरहित नहीं किया जाएगा।1787568041 574 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से 1787568041 131 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से 1787568041 583 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से 1787568041 797 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से
जिसमें एल 1 पर 382 शिकायतें तथा एल 2 पर 98 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
बैठक मे डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी (प्रशासनिक)जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,सीओ सदर एसपी बलूनी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,अधिशासी अभियंता जल निगम आर के गुप्ता, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *