August 27, 2026
गढ़वाल-मंडल-आनंद-स्वरूप-ने-विधानसभा-खानपुर-के-चार.jpg

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने विधानसभा खानपुर के चार मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा*

*पात्र मतदाताओं का नाम किसी भी दशा में न हटे तथा अपात्र व्यक्तियों का नाम किसी भी दशा में मतदाता सूची में शामिल न हो — आयुक्त गढ़वाल मंडल*

*हरिद्वार,। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने गुरुवार को विधानसभा खानपुर के अंतर्गत चार मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा खानपुर के मतदेय स्थल संख्या 36 राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारूवाला, 71 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखपुरी, 114 राजकीय प्राथमिक विद्यालय जबरदस्तपुर तथा 172 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढंडेरा का भ्रमण कर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया।गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने विधानसभा खानपुर के चार

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल मंडल ने एईआरओ एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाया जाए।                  उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम किसी भी स्थिति में सूची में शामिल न किया जाए।

आयुक्त ने एईआरओ एवं बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं के नाम में कोई त्रुटि एवं पते में एवं मतदाता की मृत्यु एवं मतदाता का स्थान परिवर्तन होने आदि का संबंध में संबंधित राजनैतिक दलों द्वारा संबंधित क्षेत्र के लिए नियुक्त किए बीएलए 2 का सहयोग ले तथा संबंधित मतदाता की पहचान कराई जाए,ताकि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न हो एव अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।1787840482 163 आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने विधानसभा खानपुर के चार

आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बीएलओ को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर शेष मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि वह एसआईआर के कार्य में सजगता के बूथ लेवल आफिसर्स का पूर्ण सहयोग करें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ पुनरीक्षण कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला, नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल,तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, संबंधित एईआरओ, बीएलओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *