IMG-20230114-WA0000

हरिद्वार – हरिद्वार में सिडकुल के सर्वोच्च अधिकारी रीजनल मैनेजर ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र में स्थित एक रेजिडेंशियल सोसायटी में शराब पीकर जमकर हंगामा किया इस दौरान स्थानीय निवासियों के विरोध और सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे माफी नाम है पर हस्ताक्षर कराने के बाद पुलिस बमुश्किल नशे में धुत अधिकारी को उनके फ्लैट तक पहुंचाया।बता देगी औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के रीजनल मैनेजर गिरधर रावत का एक फ्लैट सिडकुल में ही स्थित दीप गंगा अपार्टमेंट में है शुक्रवार देर रात कैंपस में लोहड़ी मनाई जा रही थी आरोप है कि इसी दौरान गिरधर रावत भी अपनी सरकारी गाड़ी से कैंपस में जा पहुंचे और उन्होंने अपनी गाड़ी कैंपस के एंट्री गेट के बीचो बीच खड़ी कर दी नशे में धुत सिडकुल के रीजनल मैनेजर को सोसाइटी के पदाधिकारियों और निवासियों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी बदसलूकी पर लगातार कायम रहे जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल सिडकुल थाना पुलिस को दी गई लेकिन पद के गुरुर में रीजनल मैनेजर पुलिस के आने के बाद भी लोगों के साथ गाली गलौज करते रहे इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने रीजनल मैनेजर की सारी करतूत मोबाइल में कैद कर ली इसी दौरान शराब पीकर हंगामा करने की सूचना लोगों द्वारा उनके परिवार को भी दे दी गई लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एक माफीनामा अंत में लिखा गया जिस पर रीजनल मैनेजर ने हस्ताक्षर किए जिसके बाद लोग जाकर शांत हुए। मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से बमुश्किल नशे में धुत अधिकारी को घर में ले गए। अधिकारी की इस हरकत से कार्यक्रम में रंग का भंग पड़ गया।

images 4

क्या कहते हैं अध्यक्ष: डीप गंगा अपार्टमेंट सोसायटी के अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि अपार्टमेंट के गेट पर शराब के नशे में धुत पहुंचे एक शख्स ने अपने आप को आरएम सिडकुल गिरधर रावत बताया जिसके बाद गाड़ी बीचो-बीच लगाकर उन्होंने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ भी खूब बदसलूकी की बार-बार रोकने पर उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ कुल का मालिक हूं और यहां पर सब कुछ मेरे मुताबिक होगा उन्होंने अपनी गाड़ी गेट पर ही खड़ी कर दी जिस कारण सोसायटी में रहने वाले लोग सोसाइटी के अंदर नहीं आ पाए उन्होंने काफी गाड़ियों के हॉर्न भी बजाए लेकिन नशे में उन्होंने किसी की एक ना सुनी जिसके बाद गार्डन इसकी सूचना पदाधिकारियों कर दी और हम तत्काल मौके पर पहुंचे हमने उन्हें समझाया कि आप एक सम्मानित पद पर हैं लेकिन फिर भी उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी लगातार अभद्र भाषा और अशिष्ट व्यवहार वह स्टाफ और पदाधिकारियों के साथ करते रहे जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में गिरधर रावत ने माफीनामा दिया है जिसके बाद फिलहाल सोसाइटी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है लेकिन शासन प्रशासन को ऐसे अधिकारी के कृत्य का संज्ञान अवश्य लेना चाहिए।

 

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक का रहस्ययी परिस्थितियों में अपहरण के बाद की हत्या पुलिस जांच में जुटी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *