fcd3720a-c67a-48e1-8c77-8b1283e6d066.jpg

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और घटतौली पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े रुख के बाद जिला पूर्ति विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के विशेष निर्देशन पर बहादराबाद के पूर्ति निरीक्षक द्वारा रावली महदूद क्षेत्र में सघन छापेमारी करते हुए 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त जावेद पुत्र अख्तर को मौके से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने स्पष्ट किया है कि जनहित में अवैध भंडारण और कालाबाजारी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, अरुण सैनी तथा थाना सिडकुल की चीता पुलिस टीम मुख्य रूप से मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *