April 27, 2026
32c3a9f0-cea1-4d36-8796-1fb3a27df0f7-1.jpg

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को  त्वरित निराकरण हेतु  किया गया प्रेषित

जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों द्वारा क्षेत्रवासियों की दर्ज कराई गई शिकायतें

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 36 शिकायते/ एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 समस्याएं दर्ज कराई गई,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 26 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

1777282578 639 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या  दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता गुलफाम पुत्र जहिर हसन ने अपनी पुत्री जिसका जन्म घर पर ही 10 मार्च 2009 को हुआ था,जिसके जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।  प्रार्थी पोपीन निवासी शिवदासपुर ने गांव शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में वर्ष 2023-24 में सिंचाई विभाग द्वारा एक नाले का निर्माण किया गया था, नाले का अब निर्माण पुरा हो चुका है तथा रोड क्रॉसिंग हेतु एक पाइप प्रस्तावित है, जिसको अभी तक नहीं डाला गया है, उन्होंने जल्द से जल्द रोड क्रॉसिंग हेतु पाइप डाले जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

शिकायतकर्ता इस्लाम पुत्र तजम्मुल हुसैन ने खाता नं 523 ओ खसरा नं 894 रकबाई बीघा स्थित ग्राम खेड़ी शिकोहपुर परगना व तहसील भगवानपुर की भूमि में 1/2 भाग पर चकबंदी प्रकिया में यथा स्थिति में रखने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी रति राम पुत्र नैन ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह एक 75 वर्षीय वृद्ध है,जिनका गुजर बसर वृद्धा पेंशन से होता है,प्रार्थी का छोटा पुत्र प्रार्थी को बहुत परेशान करता है, जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थी शैलेद्र कुमार ग्राम रानी माजरा शाहपुरा खेड़ा ने पानी का नया कनेक्शन दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। राजपाल सिंह मदनपाल अजब सिंह आदि ने गांव सराय की चकरोड इसका खसरा नंबर 294, 292 , 293 ,296 के पास रिंग रोड के कर्मचारियों ने बंद कर दी है, किसानों को फसल खेत से निकालने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है,उन्होंने चक्रमार्क को खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ललित राजपूत पुत्र संतराम निवासी सतीघाट कनखल ने विवादित सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा मुक्त करवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

1777282578 920 जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से

जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से दर्ज कराई गई ग्रामीणों की समस्या ,जिसमें ग्राम प्रधान पंकज कुमार पुत्र जोधा सिंह गांव केहड़ा में एक तालाब है जिसको गुल्हेवाला बोलते है,जिसका पानी लोगों के घरों ने घुस रहा है, सतही जल भराव होने से  बीमारियां फैलने का खतरा है, उन्होंने तालाब के पानी की निकासी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। कुलदीप निवासी केहड़ा विकासखंड लक्सर ने अपना शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर के पास विद्युत पोल नहीं होने के बहुत परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है,घर के पास विद्युत पोल लगवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया । प्रार्थी सुशील पुत्र शेरसिंह ग्राम पंचायत रघुनाथपुर उर्फ बालावाली में पानी की टंकी का निर्माण हुआ था,लेकिन अब पानी की टंकी लेकिज कर रही है,उन्होंने पानी की टंकी का पाइप की लीकेज टेक करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत जस्सावाला विकासखंड बहादराबाद में वर्ष 2021 – 22 में जौलीग्रान हॉस्पिटल द्वारा पानी की अंकी का निर्माण किया था,टंकी के पानी का 30% ही ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा रहा है।शेष पानी लोगों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, ग्राम वासियों ने बाकी पानी को गांव वालों को उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना दिया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।

 

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि  सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 421 शिकायतें तथा एल 2 पर 110 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार,जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चंद,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *