April 27, 2026
ba45104c-0b2a-4d91-8082-6076cd3eafb6.jpg

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा आराधना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

1777271727 135 राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और उनकी कार्यशैली पारदर्शी, जनहितकारी एवं परिणाममुखी रही है। सुनील सैनी ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति सदैव गरीब, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रही है, जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है।

1777271727 821 राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे जनता की सेवा एवं प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में सुशासन, रोजगार एवं विकास को नई गति मिली है, जिससे उत्तराखंड एक सशक्त राज्य के रूप में उभर रहा है।

1777271727 82 राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *