April 30, 2026
83964728-b675-40da-9edf-a9c11f685b7a.jpg

भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला जन सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज में नारी की भूमिका, सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन के समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद कार्यकर्ता पदयात्रा के रूप में नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान नारों के माध्यम से नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। पदयात्रा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, जिला महामंत्री भूपेंद्र काण्डपाल, ध्यान सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, मोहन नेगी, विमला रावत, गिरीश कोटनाला, हेमा नेगी, साहिल बेलवाल, चंदन भगत, शांति उप्रेती, दीप्ति बिष्ट, लीला बिष्ट, गोपाल उप्रेती, ललित मेहरा, मुकेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *