सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी, कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने हरीश सिंह बिष्ट के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण को अनुकरणीय बताया। समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की गई। हरीश सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में सहयोगियों, अधिकारियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा अवधि के दौरान उन्हें सभी का सहयोग और स्नेह मिला।
