April 22, 2026
IMG-20260422-WA0015.jpg

मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर न हो कोई अतिक्रमण

जिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि नाली के बाहर एवं फुटपाथ पर कोई भी दुकान/फड़ न हो संचालित

1776864810 670 अपर रोडमां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी

नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्यवाही

मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सभी श्रद्धालुओं के दर्शन सुगमता से हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड एवं मां मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग एवं आस पास क्षेत्र का निरीक्षण किया।

1776864810 939 अपर रोडमां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी

तथा संबंधित क्षेत्रों में संचालित हो रही दुकानों को किसी भी दशा में सड़क एवं फुटपाथ पर न लगाई जाए तथा जो भी दुकानें लगाई जा रही है नाली के अंदर ही लगाई जाए, नाली एवं फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को दिए।

1776864810 108 अपर रोडमां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी

उन्होंने प्रबन्धक उड़न खटोला को निर्देश दिए है कि टिकट घर के आस पास कोई भी दुकान संचालित न हो,संचालित हो रही दुकानों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर हटाया गया। जिलाधिकारी ने उड़न खटोला संचालक को सख्त हिदायत दी है कि टिकट घर एवं उड़न खटोला मार्ग के आस पास कोई भी दुकान संचालित होती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी।

जिलाधिकारी ने अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को कार्य को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय निवासियों एवं तीर्थ यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए। इस दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैय्यर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *